HomeUttarakhandAlmora1.15 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा

1.15 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अल्मोड़ा पुलिस ने 01 किलो से ज्यादा चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत 1.15 लाख रूपये बताई गई है। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस की यह एक बड़ी उपलब्धि है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार नशे के कारोबार पर प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस मोरनौला चौकी क्षेत्र शहरफाटक बाजार के पास चेकिंग की गइ। इस दौरान आरोपी अनिल कुमार के कब्जे से 1 किलो, 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अरोपी ने किया यह खुलासा

मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत ने बताया कि आरोपी रुद्रपुर सिडकुल में किसी कंपनी में नौकरी करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह चरस बेड़चूला, मुक्तेश्वर से किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया है। जिसे वह अपने गांव बरेली ले जाकर थोड़ा-थोड़ा मात्रा में लोगों को बेचकर अधिक धन कमाना चाहता था। आरोपी चरस जिस किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया है, उक्त संबंध में विवेचना की जा रही है। संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

चरस तस्करी के आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार उम्र-29 वर्ष पुत्र भजन लाल ग्राम बिहारीपुर अब्दुल रहमान थाना क्योलड़िया, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसके पस से कुल 01 किलो 150 ग्राम चरस मिली। जिसकी कीमत बाजार में 01 लाख 15 हजार रूपये के करीब है।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल —

चरस तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी करने में लमगड़ा पुलिस ने बड़ी भूमिका निभाई। टीम में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत, प्रभारी चौकी मोरनौला उप निरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी, देवराज सिंह, दिनेश कार्की तथा कांस्टेबल गिरीश प्रसाद शामिल रहे।

हल्द्वानी : एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने किए पुलिसकर्मियों के तबादले

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments