HomeBreaking Newsमहज 19 साल के योगेश कादियान को क्यों तलाश रही कई मुल्कों...

महज 19 साल के योगेश कादियान को क्यों तलाश रही कई मुल्कों की पुलिस !

ADVERTISEMENTS
19-year-old Haryana gangster Yogesh Kadyan 

CNE DESK/CNE MEDIA HOUSE/मासूम सा चेहरा, स्माइल देख कोई भी कह देगा कि यह कोई स्कूल—कालेज में पढ़ाई कर रहा बच्चा है। भ्रम में मत रहिए। यह एक खतरनाक गैंगस्टर योगेश कादियान है। हरियाणा का रहने वाला है। जिसें भारत के अलावा कई देशों की पुलिस तलाश रही है। बकायदा इसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस Red Corner Notice भी जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य में 19 साल के एक लड़के ने आतंक मचाया हुआ था। इसका नाम योगेश कादियान है, जो कि भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे विदेश भाग चुका है। इस गैंगस्टर के लिए रेडकॉर्नर नोटिस जारी हुआ है। हरियाणा के झज्जर का रहने वाले योगेश कादियान लॉरेंस के दुश्मन बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ है।

योगेश की उम्र महज 19 साल है। कौन इसके चेहरे को देख यकीन करेगा कि यह एक खूंखार गैंगस्टर है। यह चर्चा में तब आया जब इसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। बताया जा रहा है कि चंद माह पूर्व योगेश फर्जी पासपोर्ट के जरिए अमेरिका भाग गया था।

शार्प शूटर है योगेश कादियान

यह लड़का हरियाण वाला योगेश एक शार्प शूटर है। आधुनिक हथियारों को चलाने का इसके पास गजब का हुनर है। पुलिस के अनुसार योगेश कादियान दिल्ली के दाऊद के नाम से मशहूर नीरज बवाना के करीबी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के काफी नजदीक रहा है। योगेश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विरोधी खेमे का है। इसका मसीहा बंबीहा गैंग है। जिसके तार सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं।

बताना लाजमी होगा कि भारत में National Investigation Agency यानी एनआईए अपराधियों की जबरदस्त धर—पकड़ कर रहा है। जिस कारण गैंगस्टर काफी डरे हुए हैं। यही कारण है कि अपराधी देश छोड़ भाग रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों से जो इनपुट मिला है। उससे पता चला है कि योगेश भी अमेरिका में छुपा हुआ है।

योगेश कादियान के खिलाफ कई मुकदमे

जानकारों के अनुसार योगेश कादयान पर हत्या, रंगदारी, हत्या की कोशिश, अपराधिक साजिश रचना, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। यह हरियाणा के बदमाश हिमांशु का नजदीकी है। हिमांशु भाऊ भी भारत से फरार है और फिलहाल अमेरिका में पनाह लिये है। इस तरह के अपराधियों के यूएसए में सक्रिय होने पर आशंका जताई गई है कि अमेरिका में भविष्य में भारतीय गैंगस्टरों के बीच जबरदस्त गैंगवार हो सकता है। यही कारण है कि सुरक्षा ऐजेंसियां काफी सतर्क हैं।

नैनीताल: लालकुआं में स्मैक तस्करी के आरोप में डोरेमोन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments