HomeUttarakhandNainitalलालकुआं-हल्द्वानी हाइवे पर भिड़े दो वाहन, कई नई मोटरसाइकिलें चकनाचूर

लालकुआं-हल्द्वानी हाइवे पर भिड़े दो वाहन, कई नई मोटरसाइकिलें चकनाचूर

ADVERTISEMENTS

लालकुआं/हल्द्वानी | हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रहे दो वाहन ओवरटेक के चक्कर में आपस में भिड़ गए, जिसमें छोटा हाथी में रखी होंडा कंपनी की आधा दर्जन से अधिक नई मोटरसाइकिलें सड़क में बिखरकर चकनाचूर हो गई, जबकि ट्रक एवं छोटा हाथी के चालक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें गंभीरावस्था में हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोरापड़ाव स्थित होंडा शोरूम से आधा दर्जन गाड़ियां लेकर छोटा हाथी लालकुआं की ओर को आ रहा था, कि मोतीनगर चेक पोस्ट के ठीक सामने निर्माणधीन सड़क से गुजरते समय अचानक उक्त छोटा हाथी ने ट्रक से ओवरटेक किया इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में अपना वाहन ट्रक की ओर मोड़ दिया, जिससे ट्रक और छोटा हाथी में भिड़ंत हो गई।

जिसमें आधा दर्जन नई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर बिखर गई, वहीं ट्रक एवं छोटा हाथी दोनों क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही दोनों के चालक भी घायल हो गए है। जिसमें छोटा हाथी के चालक की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है, दोनों को हल्द्वानी के एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, वहीं लालकुआं पुलिस की मौजूदगी में पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने सड़क में बिखरी नई मोटरसाइकिलों को किनारे लगाकर लगभग 15 मिनट बाद हाईवे का यातायात सुचारू करवाया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments