HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जय गोलू रवाईखाल की ​टीम रही विजेता

बागेश्वर: जय गोलू रवाईखाल की ​टीम रही विजेता

ADVERTISEMENTS

👉 भाजयुमो ने गरुड़ में आयोजित की बालीवॉल प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के गरुड़ में आज भाजयुमो ने खेल महोत्सव का आयोजन किया। एथलेटिक्स का सम्मान के साथ ही खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोर्चा की गरुड़ इकाई ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें जय गोलू रवाईखाल की टीम विजेता रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों में करियर की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर जय गोलू रवाईखाल की टीम प्रथम व गड़सेर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी ने की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा, महामंत्री सुनील दोसाद, डीके जोशी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक गसयाल, विधानसभा प्रभारी प्रदेश मंत्री पूरन नगरकोटी, महेश बिष्ट ठाकुर, चंदन बोरा, दीपक खुल्वे, अभय नेगी, कैलाश खुल्बे आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments