HomeAccidentविजयदशमी के दिन दु:खद हादसा, बोलेरो नदी में गिरी, 06 यात्रियों की...

विजयदशमी के दिन दु:खद हादसा, बोलेरो नदी में गिरी, 06 यात्रियों की मौत

ADVERTISEMENTS

👉 आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे पर्यटक

CNE DESK/उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ से एक अत्यंत दर्दनाक हादसे की खबर आई है। आज वियजदशमी के दिन लखनपुर के पास पर्यटकों को ले जा रही एक बोलेरो काली नदी में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार 06 लोगों की मौत हो गई।

बोलेरो नदी में गिरी : प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को विजयदशमी पर्व के दिनकुछ पर्यटक आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे। उनका वाहन संख्या यूके 04 टीवी 2734 गुंजी से धारचूला जाते समय तंपा मंदिर के पास गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों में Sathybrada paraida, 59, Neelala Pnanol 58, Manish Mishra 48, Pragya 52, Himanshu Kumar 24 yrs, Birendra Kumar 39 शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना पुलिस धारचूला व एसडीआरफ पहुंच गई है।

बतया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां नेटवर्क नहीं है। जिस कारण जानकारी का आदान—प्रदान होने में दिक्कत पेश आ रही है। इधर एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। हालांकि जो प्राथमिक जानकारी के उसके अनुसार यह लोग गूंजी से धारचूला जा रहे थे। पांगला में तंपा मंदिर के पास बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments