HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड पुलिस की फेसबुक आईडी हैक, विभाग में मचा हड़कंप

उत्तराखंड पुलिस की फेसबुक आईडी हैक, विभाग में मचा हड़कंप

Uttarakhand News | बड़ी खबर उत्तराखंड पुलिस को लेकर आ रही है। उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया। एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत फेसबुक आईडी की डीपी को बदला।

ADVERTISEMENTSAd Ad

साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। कहीं से पासवर्ड और लॉगिन आईडी हासिल कर फेसबुक की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने डीपी को बदला। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल और साइबर पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments