HomeAccidentउत्तराखंड : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

उत्तराखंड : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी समाचार | गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पोखू देवता मंदिर के पास एक स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम साढ़े आठ बजे करीब पोखू देवता मंदिर से कुछ दूरी पर वाहनों के टक्कर की आवाज आई। जिस पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां दो युवक लहुलुहान हालत में मिले। कुछ ही दूरी पर उनकी स्कूटी पड़ी थी, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 सेवा को दी।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई अनूप नयाल ने बताया कि एक युवक के शव की पहचान 26 वर्षीय विवेक शाह पुत्र जयप्रकाश निवासी बड़ेथी गांव के रूप में हुई है। जबकि दूसरे का शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है।

स्कूटी पर किसी वाहन से टक्कर लगने के निशान है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इसके बाद पुलिस हादसे के सही कारण पता लगा पाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments