HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा विश्वविद्यालय के योग विभाग में ​घुस आया 09 फीट लंबा कोबरा...

अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के योग विभाग में ​घुस आया 09 फीट लंबा कोबरा सांप

मच गई खलबली, ऐसे किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS

👉 विशाल सांप को देख मच गई खलबली, ऐसे किया रेस्क्यू

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां अल्मोड़ा विश्वविद्यालय (Soban Singh Jeena University) के योग विभाग में अचानक एक 09 फीट लंबे कोबरा सांप (Cobra snake) घुस आया। ​इतने विशाल सर्प को देख विभाग में खलबली मच गई। वन विभाग की ओर से सांप का रेस्क्यू कर सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया है।

कोबरा सांप को देख मच गया हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को एसएसजे विश्वविद्यालय के योग विभाग में एक विशाल कोबरा प्रजाति का सर्प Cobra घुस आया। करीब 09 फीट लंबे इस सर्प को देख वहां हड़कंप मच गया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

तत्काल पहुंचे सभासद अमित साह मोनू

इस बीच किसी ने कंप्यूटर साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनामिका पंत एवं डॉ. सुशील चंद्र भट्ट द्वारा लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू को इस विषय में अवगत कराया। जिसके बाद सभासद द्वारा इसकी जानकारी वन क्षेत्र अधिकारी मोहन राम को दी गई।

15 मिनट में कोबरा का किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के गिरधर बोरा, मोहन भाकुनी पहुंचे। जिनके साथ सभासद अमित साह ‘मोनू’ भी मौजूद रहे। करीब 15 मिनट की मेहनत के पश्चात इस 9 फीट लंबे कोबरा प्रजाति के सर्प का रेस्क्यू कर लिया गया।

शिक्षकों विद्यार्थियों ने ली राहत की सांस

सांप पकड़े जाने के बाद वहां मौजूद शिक्षकों ​व विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। इस सर्प को सुरक्षित उसे जंगल में छोड़ दिया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनामिका पंत एवं डॉ. सुशील चंद्र भट्ट व योग के विद्यार्थियों द्वारा सभासद अमित साह मोनू का आभार जताया गया। साथ ही उनके साथ आए भावेश पांडे वन विभाग के गिरधर बोरा मोहन भाकुनी का आभार प्रकट किया गया।

किंग कोबरा (नागराज) : जितना शर्मीला उतना ही विषैला, जानिए कितना खतरनाक !

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments