HomeUttarakhandBageshwarडीडीहाट का युवक पौने दो किलो चरस के साथ बागेश्वर में दबोचा

डीडीहाट का युवक पौने दो किलो चरस के साथ बागेश्वर में दबोचा

ADVERTISEMENTS

👉 दूसरे मामले में धोखाधड़ी से निकाले डेढ़ लाख वापस

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सोमवार को पुलिस ने डीडीहाट के एक युवक को पौने दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। एक सप्ताह के भीतर पुलिस को यह तीसरी सफलता मिली है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

कपकोट के पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बताया कि एसओजी प्रभारी प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम रविवार की देर शाम कपकोट थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान कपकोट-चेटाबगड़ नाचनी रोड पर बुड़राखेत को जाने वाले पैदल पुल के पास से 28 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम बुढ काफल, थाना डीडीहाट के पास से 1.778 किलोग्राम चरस बरामद की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। चरस पकड़ने वाली टीम में हेड कांस्टेबल राजभानू, कांस्टेबल रमेश सिंह, भुवन बोरा आदि शामिल थे। सीओ ने कहा कि चरस के खिलाफ उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
धोखाधड़ी ने निकाले डेढ़ लाख वापस

बागेश्वर। पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी द्वारा निकाली गई डेढ़ लाख रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में लौटा दी है। दीपक चंद्र जोशी पुत्र कमलाकांत जोशी मूल सितारगंज हाल तहसील रोड बागेश्वर निवासी ने चार अक्टूबर को पुलिस में तहरीर सौंपी। जिसमें उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ह्वाटएसप पर लिंक भेजकर मोबाईल फोन से एक्सिस व यश बैंकों के क्रेडिट कार्डो की जानकारी ली। कुछ ही देर में उनके खाते से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी कर ली। तहरीर के बाद पुलिस के साइबर सैल ने तकनीकी जानकारी जुटाकर संबंधित नोडलों से पत्राचार कर आहरित की गई पूर्ण धनराशी पीड़ित के क्रेडिट कार्डो में वापस करवा दिए हैं। अपने क्रेडिट कार्डो में पूर्ण धनराशि वापस पाकर दीपक ने पुलिस के प्रति आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments