HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : दो सगे भाइयों ने उतार दिया तीसरे भाई के ऊपर...

नैनीताल : दो सगे भाइयों ने उतार दिया तीसरे भाई के ऊपर शक करने वाले को

ADVERTISEMENTS

रामनगर | 8 अक्टूबर को रामनगर के ग्राम किशनपुर छोई में पनचक्की के पास नहर में मिले गोविन्द सिंह फर्त्याल पुत्र भूपाल सिंह निवासी किशनपुर छोई के शव को लेकर एसपी सिटी हरबंस सिंह ने खुलासा कर दिया है, मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों कुन्दन सिंह और भोपाल सिंह पुत्र स्व. खिलाफ सिंह निवासी ग्राम किशनपुर छोई थाना रामनगर को गिरफ्तार किया है।

मृतक के पुत्र सौरभ फर्त्याल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई तो पुलिस को घटनास्थल के आस-पास के 50-60 व्यक्तियों के बयान लिए, आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मौके पर डाग स्कवाड को बुलाया। पुलिस को पता चला कि मृतक गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे, मृतक को शक था कि उसके खेत से पेड़ कुन्दन सिंह के भाई संतोष उर्फ सोढ़ी तथा उसके साथियों ने काटे हैं, इस बात से मृतक काफी नाराज था तथा 7 अक्टूबर को मृतक गोविन्द सिंह कुन्दन सिंह बिष्ट के घर गया था जहां उसकी कुन्दन सिंह बिष्ट से काफी बहस हुई थी।

इस पर पुलिस ने तत्काल ही कुन्दन सिंह के घर पर दबिश दी तो वह घर पर मौजूद नहीं मिला। पता चला कि कुन्दन सिंह बिष्ट नया कोशी पुल हल्द्वानी बस अड्डे पर है तथा कहीं भागने की फिराक में है, जानकारी मिलने पर कुन्दन सिंह बिष्ट को तत्काल ही दबिश देकर हल्द्वानी बस अड्डा रामनगर से गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त भोपाल सिंह बिष्ट उर्फ घन्नू को भी रोजवेज बस अड्डे के अन्दर रामनगर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर मृतक के कपड़े, मोबाइल, टार्च व लोहे का पाइप भी बरामद किया।

‘शक’ बना हत्या की वजह

पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि, गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे जिसका शक वे गांव के लड़कों पर ही कर रहे थे वे जिन लोगों पर शक कर रहे थे उनमे मेरा एक भाई संतोष उर्फ सोढ़ी भी था। 7 अक्टूबर को टैम्पू से लगभग सात, सवा सात बजे मैं अपने घर पहुंचा, जब मैं घर पहुंचा तो मेरी मां किचन में सब्जी काट रही थी तथा हमारे मकान की छत पर गोविन्द फर्त्याल था तथा अपमानजनक बातें कर अपने कटे पेड़ों के पैसे मांग रहा था मैंने उससे गाली गलौज न करने को कहा पर वह नहीं माना तथा मेरे सामने ही मेरी मां को गाली गलोज करने लगा।

मां को गाली देता देख मुझे अच्छा नहीं लगा मेरी गोविन्द से बहस हो गई इसी बीच मैंने उसे छत से जहां पर वो खड़ा था नीचे को धक्का दे दिया जिससे गोविन्द सीडियों पर गिर गया तथा उसे चोट लग गई। मैं डर गया कि हल्ला गुल्ला कोई सुन न ले तथा मैंने उसे किचन में खीच लिया हमारा झगड़ा देखकर मां किचन से अपने कमरे को चली गई थी। गोविन्द किचन में ही बड़बड़ा रहा था व हमें गालिया दे रहा था।

इसी बीच मेरा छोटा भाई भोपाल बिष्ट उर्फ घन्नु जो कि भतरोजखान होटल में काम करता है वह भी घर आ गया था। उसने भी गोविन्द को गालिया देते देखा तथा मां को गाली देने की बात सुनी तो उसे भी गुस्सा आ गया फिर मैंने व मेरे भाई भोपाल सिंह ने लात घुसो से गोविन्द फर्त्याल को पीटा तथा उसके सिर को फर्श पर पटक दिया जिससे वो अचेत हो गया।

हम डर गए थे हमे लगा कि यदि यह ठीक हो गया तो यह हमारी शिकायत करेगा हम दोनों भाई इसे घसीटते हुए मकान के पीछे तरफ खेत से होते हुए बरसाती नाले के नीचे नहर के उपर ले गये थे इस दौरान घसीटने से गोविन्द का लोवर व बनियान उतर गयी थी तथा अन्डर वियर भी उतर गया था। फिर मैंने नहर की दीवार पर गोविन्द को लेटाकर चैक किया उसके मुँह पर पानी के छीटें मारे तो गोविन्द के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।

इस बीच मेरा भाई घन्नु नहर से नीचे कूदकर घर को चला गया था तथा मैंने भी गोविन्द को धक्का देकर नहर में डाल दिया तथा मैं भी घर को चला गया। हमने उसके शव को नहर में इसलिए डाला ताकि वह पानी के साथ बह जाए तथा किसी को कुछ पता न चले।

गिरफ्तार अभियुक्तगण –

1- कुन्दन सिंह बिष्ट उर्फ मन्नु पुत्र स्व. खिलाफ सिंह नि. किशनपुर छोई रामनगर, नैनीताल उम्र 26 वर्ष
2- भोपाल सिंह बिष्ट उर्फ घन्नू पुत्र स्व. खिलाफ सिंह निवासी ग्राम किशनपुर छोई थाना रामनगर जिला नैनीताल, उम्र 23 वर्ष

पुलिस टीम में

1- अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर
2- मौ. यूनुस व.उ.नि. रामनगर
3- महेश जोशी व.उ.नि. रामनगर
4- उ.नि. तारा सिंह राणा
5- उ.नि. जोगा सिंह
6- उ.नि. राजवीर सिंह
7- हे.कानि. हेमन्त सिंह
8- हे.कानि. नसीम अहमद
9- कानि. विजेन्द्र सिंह
10- कानि. विपिन शर्मा
11- कानि. संजय दोसाद
12- कानि. अशोक कुमार
13- कानि. कुन्दन सिंह
14- हे. कानि. बसन्त मेहरा मय डाग कैटी रुद्रपुर मय टीम
15- उ.नि. सत्यप्रकाश रायपा – फारेन्सिंक यूनिट रुद्रपुर मय टीम

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा 2500/- रू. का ईनाम देने की घोषणा की गई हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments