HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड : शिक्षक गणेश गढ़िया 'भारत गौरव सम्मान' 2023 से विभूषित

उत्तराखंड : शिक्षक गणेश गढ़िया ‘भारत गौरव सम्मान’ 2023 से विभूषित

बागेश्वर के ग्राम लीली, कपकोट के निवासी हैं शिक्षक गणेश गढ़िया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ इंडिया प्राउड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने दिया सम्मान

बागेश्वर के ग्राम लीली, कपकोट निवासी शिक्षक गणेश गढ़िया (Ganesh Gadhiya) को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। शिक्षा जगत में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर संस्था द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। अब उनका नाम इंडिया प्राउड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज कर लिया गया है।

भारत गौरव सम्मान के अतिरिक्त कई अन्य सम्मान भी

इससे पूर्व संगम अकादमी कोटा राजस्थान के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान व ज्ञान उदय फाउंडेशन कोटा राजस्थान के द्वारा इंडियन आइकन अवार्ड के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। ये सभी सम्मान उन्हें उनके शोधपत्र ‘भारतीय संस्कृति में हिंदी भाषा स्थान’ के लिए प्रदान किए गए।

बागेश्वर महाविद्यालय से की उच्च शिक्षा

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कपकोट में रहकर और उच्च शिक्षा बागेश्वर महाविद्यालय से प्राप्त की। वर्ष 2019 में राजनीति शास्त्र में नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वर्तमान समय में वे मां उमा हाई स्कूल कपकोट में एक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वे संपूर्ण सफलता श्रेय अपने माता-पिता व बीएड विभाग बेरीनाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ममता जोशी जी को देते हैं।

इंडिया प्राउड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स

आल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में छाया उत्तराखंड के शटलरों का जलवा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments