सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर: सोमेश्वर में जिला परामर्शदात्री समिति ने वन पंचायतों के समग्र विकास के संबंध में मंत्रणा की और इसके लिए 14 बिंदुओं का प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय वन मंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को प्रेषित किया है।
ADVERTISEMENTS
समिति के अध्यक्ष गणेश जोशी, वन पंचायत संगठन के अध्यक्ष विनोद पांडेय, उपाध्यक्ष दिनकर प्रकाश जोशी व महामंत्री लीला बोरा ने यह प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में शीघ्र प्रभागीय वनाधिकारी व वन संरक्षक से वार्ता कर समस्याओं का निदान करवाया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड में वन पंचायतों से जुड़े लोगों से वन पंचायतों के समग्र विकास के लिए प्लान तैयार कर शासन को भेजने की अपील की, ताकि शासन—प्रशासन संज्ञान ले।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें