HomeUttarakhandAlmoraAlmora Dussehra Festival 2023 : इस बार यहां होगा पुतला दहन

Almora Dussehra Festival 2023 : इस बार यहां होगा पुतला दहन

ADVERTISEMENTSAd

👉 पुतला दहन के लिए इन दो स्थलों के नाम आए सामने

✍️ दशहरा समिति की बैठक में 14 पुतलों के निर्माण पर सहमति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। Almora Dussehra Festival 2023 : अल्मोड़ा में दशहरा महोत्सव इस बार भव्य रूप में मनाया जायेगा। रावण परिवार के ​14 पुतलों के निर्माण पर सहमति बनी है। इस बार पुतला दहन पोस्ट आफिस अथवा जियोलॉजी ग्राउंड में होगा। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम जीआईसी मैदान में होंगे।

14 पुतलों के नाम पर बनी सहमति

रविवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित दशहरा समिति अल्मोड़ा बैठक में दशहरा महोत्सव को लेकर विचार—विमर्श किया गया। तय हुआ कि 14 पुतलों का निर्माण होगा। जिसमें रावण, अक्षय कुमार, ताड़िका, दूषण, कालकासुर, मारीच, कुण्ड, मकरासुर, त्रिसरा, खर, मायासुर, अहिरावण, अतिकाय, धूमराक्ष आदि शामिल होंगे।

पुतला दहन के लिए यह दो स्थान च​यनित

बैठक में पुतला दहन के लिए दो जगह चिन्हित की गई है। जिसमें पोस्ट आफिस की सामने या जियोलॉजी ग्राउंड में पुतला दहन किया जाएगा। कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक पुतला कमेटी को पुतला निर्माण के लिए 3100 रूपया रजिस्ट्रेशन के समय दिए जायेंगे। दशहरा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम जीआईसी ग्राउंड में होंगे। तय हुआ कि दशहरा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को प्रशासन के समक्ष रखा जायेगा। साथ ही दोबारा बैठक भी बुलाई जायेगी।

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

बैठक में समिति के मुख्य संयोजक हरीश कनवाल, अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, दीपक साह, संजय साह रिख्खू, अशोक पांडे उपाध्यक्ष, सचिव वैभव पाण्डेय, शरद अग्रवाल, सूरत वाणी, उज्जवल जोशी उपसचिव, कृष्णा सिंह, मनोज वर्मा, सुनील जोशी सह संयोजक, मनोज जोशी मुख्य सांस्कृतिक संयोजक, नीरज बिष्ट, दीपक कुमार सह सांस्कृतिक संयोजक,
हर्षित टम्टा, सलमान अंसारी (सोशल मीडिया प्रभारी), आशीष गुरूरानी, हितेश नेगी प्रचार प्रसार प्रमुख, दीप जोशी, राजेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष, कैलास गुरुरानी, अमरनाथ नेगी, मनीष जोशी, सुशील साह, कार्तिक शाह, अर्जुन बिष्ट एवं समस्त पुतला समितियों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।

ज्ञात रहे कि मंगलवार, 24 अक्तूबर, 2023 को अल्मोड़ा में रावण परिवार के पुतलों का भव्य जलूस प्रतिवर्ष की तरह निकलने वाला है। इस दौरान बड़ी संख्या में देश—विदेश से आने वाले पर्यटकों के पहुंचने की संभावना भी है।

Watch Video of Last Year – Click to View – Almora Dussehra 2022

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments