👉 दिवंगत नेता के आवास पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना
क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Cabinet Minister Ganesh Joshi) आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्व. पूरन चंद्र शर्मा के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।


शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर हल्द्वानी के रामपुर रोड पर स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की।
इस मौके पर उन्होंने दिवंगत शर्मा के छोटे भाई और भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश शर्मा सहित परिवारजनों को सांत्वना दी। इस अवसर मंत्री गणेश जोशी ने भगवान से दिवंगत की पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थन की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा का गत मंगलवार को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी पूरन चंद्र शर्मा वर्तमान में रामपुर रोड देवलचौड़ में रहते थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। विगत एक साल से वह हैदराबाद में बेटी के साथ थे। चंद रोज पहले ही हल्द्वानी पहुंचे थे। उनकी पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका है। उनकी एक बेटी और 04 भाई हैं। सबसे छोटे भाई कैलाश शर्मा भी अल्मोड़ा से विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

