HomeUttarakhandAlmoraUttarakhand : पहाड़ से मैदान तक भूकंप से दो बार डोली धरती

Uttarakhand : पहाड़ से मैदान तक भूकंप से दो बार डोली धरती

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली/देहरादून | दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में मंगलवार दोपहर 2:51 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 रही। इसका केंद्र नेपाल में था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में दो बार भूकंप आया है। पहला 2:25 बजे, जिसकी तीव्रता 4.6 थी। दूसरा झटका 2.51 बजे आया जिसकी तीव्रता 6.2 रहीं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भी झटके महसूस हुए हैं। जिसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है।

उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस हुए

उत्तराखंड के देहरादून, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर, खटीमा, नैनीताल समेत कई क्षेत्रों में झटके महसूस हुए हैं।

वहीं यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अयोध्या, अलीगढ़, हापुड़, अमरोहा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी झटके महसूस हुए हैं।

अल्मोड़ा में भूकंप के दौरान हिलता हुआ पंखा

राजस्थान के जयपुर, अलवर में करीब 6 से 7 सेकेंड में तीन-चार झटके महसूस किए गए। हरियाणा में मंगलवार को एक दिन में दूसरी बार भूकंप आया। पानीपत, रोहतक, जींद, रेवाड़ी और चंडीगढ़ आदि में दोपहर बाद 2:50 पर झटके महसूस हुए। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले आज सुबह सोनीपत में 2.7 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।

अब जानिए भूकंप क्यों आता है?

हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

उत्तराखंड : KBC में 25 लाख की लॉटरी का लालच और ठग लिए 26 लाख, अब हुआ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments