HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : गाड़ी के फोटो से फर्जी प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाला गिरोह...

हल्द्वानी : गाड़ी के फोटो से फर्जी प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाला गिरोह पकड़ा

हल्द्वानी समाचार | लालकुआं में आरटीओ प्रशासन ने फर्जी तरीके से वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरटीओ ने बिना गाड़ी के केवल फोटो से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उक्त प्रदूषण केंद्र को रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरटीओ संदीप सैनी के निर्देश पर यह कार्यवाई की गयी है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) विमल पांडे को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि लालकुआं क्षेत्र में वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र गलत तरीके से बनाए जा रहे हैं, उन्होंने सादी वर्दी में परिवहन विभाग के एक कर्मचारी को ट्रांसपोर्ट नगर लालकुआं स्थित रॉयल रेडियम नामक दुकान में भेजा, उक्त कर्मचारी ने वाहन का फोटो दुकान संचालक युसूफ खान को दिखाते हुए वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाने को कहा, इसके बाद उक्त दुकान संचालक ने व्हाट्सएप के द्वारा उक्त गाड़ी की फोटो लालकुआं नगर स्थित एक प्रदूषण जांच केंद्र में भेजी।

जहां से व्हाट्सएप पर ही प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र बनकर आ गया, जिस पर दुकानदार ने अपनी मोहर लगाकर उक्त प्रमाण पत्र परिवहन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे ARTO विमल पांडे ने दुकान संचालक को मौके पर ही दबोच लिया, साथ ही मौके पर कोतवाली लालकुआं के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र नेगी को भी बुला लिया गया, इसके बाद उक्त दुकान संचालक को कोतवाली लाया गया, तथा विस्तृत पूछताछ के दौरान कार्रवाई रिपोर्ट तैयार की गई।

ARTO विमल पांडे ने बताया कि लालकुआं स्थित सचिन अग्रवाल के प्रदूषण जांच केंद्र से नगर के कई दुकानदारों को दलाल बनाते हुए उक्त प्रदूषण प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाए जा रहे थे, वर्तमान में गौला नदी में खनन कार्य शुरू होने की प्रक्रिया गतिमान है, ऐसे में उक्त प्रदूषण जांच केंद्र के संचालक द्वारा फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी, जिस पर आज शुक्रवार को उन्होंने यह छापेमारी की है।

उन्होंने बताया कि उक्त जांच केंद्र को रद्द करते हुए केंद्र के संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है, साथ ही केंद्र संचालक को नोटिस भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments