HomeUttarakhandAlmoraकार्मिकों को दीपावली बोनस, राशन विक्रेताओं को बिलों का भी भुगतान नहीं...

कार्मिकों को दीपावली बोनस, राशन विक्रेताओं को बिलों का भी भुगतान नहीं !

ADVERTISEMENTS

आने को है त्योहारी सीजन, कैसे मनायें दीपावली—दशहरा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। लंबित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर सरकारी गल्ला विक्रेता 01 अक्टूबर से हड़ताल पर रहेंगे। सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने ऐलान किया है कि कोई भी डीलर न तो राशन उठायेगा, ना ही वितरण करेगा। संघ का कहना है कि एक ओर सरकार अपनी कार्मिकों को दीपावली का बोनस देती है, लेकिन राशन विक्रेताओं को उनके ही पुराने बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

13 माह का भुगतान लंबित

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष संजय शाह रिक्खू ने जारी बयान में कहा कि पूर्व में जिला पूर्ति अधिकारी से लेकर खाद्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया गया था। जिसमें 13 माह के भुगतान के लिए निवेदन किया गया था। बड़ी मुश्किल से इस समय सरकार ने 5 माह का कुल भुगतान सरकारी सस्ता विक्रेताओं को दिया है। जबकि 13 माह के भुगतान में विलंब होने के कारण आज सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता हजारों हजारों रुपए की उधारी में हैं।

उन्होंने कहा कि राशन विक्रेता बड़ी मुश्किल से अपने घर परिवार का खर्चा चला रहे हैं। ऐसे में पांच माह के भुगतान से कैसे उनका परिवार का खर्चा चलेगा। जो उनके ऊपर लोगों से मांगी गई उधारी बाकी है उसका निस्तारण निस्तारण कैसे होगा। पूर्व में (नंदा देवी गीता भवन) में जिले के सभी पदाधिकारी से डीलरों की बैठक की गई थी। उस बैठक में निर्णय लिया गया था कि 1 अक्टूबर 2023 से कोई भी डीलर राशन नहीं उठाएगा और ना ही वितरण करेगा।

कोई भी डीलर राशन नहीं उठाएगा

आज भी जिला संगठन अपनी पूर्व निर्धारित मांग पर अड़ा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक शासन हमारे सभी बिलों का भुगतान नहीं करता तब तक कोई भी डीलर राशन नहीं उठाएगा। 01 अक्टूबर से होने वाली हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में ही नहीं विदेशों में भी भारतीयों के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली नजदीक आने वाली है। इसके तुरंत ही बात दशहरा भी नजदीक है। ऐसे में घर परिवार की बच्चों की फीस से लेकर घर की सफाई व्यवस्था खर्चे से लेकर मात्र पांच माह के लाभांश के बिलों से किसी भी डीलर का पूरा नहीं होना है।

उन्हें तनख्वाह के साथ बोनस, हमें कुछ नहीं

एक और तो सरकार विभागों में दीपावली में तनख्वाह के साथ-साथ बोनस की सुविधा भी देती है। वहीं सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा जो फ्री में राशन बांटा जा रहा है जो है उसका ही पूरा पेमेंट नहीं कर रही है। जो की इस पेमेंट पर डीलरों का अपना पूरा अधिकार है। ऐसे में सरकार की दोहरी नीति समझ में नहीं आ रही है।

उन्होंने जिले के सभी डीलरों से आग्रह किया कि 01 अक्टूबर 2023 से कोई भी डीलर गोदाम से राशन नहीं उठाये। अगर किसी डीलर के द्वारा राशन बांटा जाएगा या गोदाम से लिया जाएगा तो संगठन इस मामले को संज्ञान में लेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी जिलों में 01 अक्टूबर से राशन गोदाम से नहीं लेने के लिए अल्मोड़ा के संगठन को अपना पूर्ण समर्थन दे रहे है। अतः सभी अल्मोड़ा के डीलरों से निवेदन है कि संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग दें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments