HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 02 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक दबोचा

अल्मोड़ा: 02 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक दबोचा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के थाना दन्या अंतर्गत पुलिस ने 02 पेटी अवैध शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम चलनीछीना के पास आरोपी भूपाल सिंह रौतेला पुत्र बची सिंह, निवासी ग्राम नौगांव, दन्या अल्मोड़ा के कब्जे से 02 पेटियों में 24 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले में थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह ने बताया कि आरोपी शराब को सरकारी ठेकों से खरीद कर अपने गांव में लोगों को अधिक दाम में बेचकर मुनाफा कमा रहा था। पुलिस टीम में हेड कानि. मनोज कोहली व कांस्टे​बिल ललित मोहन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments