HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी : गड़प्पू नाले में नहाने के दौरान डूबने से किशोरी की...

कालाढूंगी : गड़प्पू नाले में नहाने के दौरान डूबने से किशोरी की मौत

कालाढूंगी/बाजपुर | गड़प्पू नाले में नहाने के दौरान किशोरी की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे के रेस्क्यू के बाद बमुश्किल किशोरी को बाहर निकाला। बरहैनी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब एक बजे कुछ बच्चे गड़प्पू पुलिस चौकी के पास स्थित पुल के नीचे लकड़ियां बीन रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे पुल के नीचे नाले में नहाने लगे। नहाने के दौरान नाजिश (16) पुत्री नजाकत निवासी मस्जिद वाली गली बरहैनी (बाजपुर) गहरे पानी में पहुंचने से डूबने लगी।

नाले में नहा रहे अन्य साथियों ने उसे पानी से निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस चेक पोस्ट में जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल किशोरी को बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर बरहैनी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments