HomeUttarakhandAlmoraअतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस: मनोज तिवारी

अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस: मनोज तिवारी

ADVERTISEMENTS

👉 अतिक्रमण के नाम पर लोगों के उत्पीड़न का विरोध
👉 अल्मोड़ा में विधायक के नेतृत्व में गरजे कांग्रेसजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार आज अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने चौघानपाटा में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष धरना-प्रदर्शन कि​या और प्रदेश की धामी सरकार को जनता का उत्पीड़न करने वाली सरकार बताया। साथ ही दो टूक चेतावनी दी कि अतिक्रमण के नाम पर लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुडडू’ की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा अतिक्रमण का मामला और पूरे उत्तराखण्ड की जनता की पीड़ा को विधानसभा के भीतर पुरजोर तरीके से उठाया था, लेकिन 15 दिन के बीतने के बाद भी धामी सरकार ने विधानसभा के भीतर उठाए प्रश्नों के प्रति गम्भीरता नहीं दिखाई, जो सरकार की हठधर्मिता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार को चेताने के लिए आज धरना-प्रदर्शन करना पड़ा है। विधायक ने कहा कांग्रेस आम जनता के साथ हर पल खड़ी हैं। अतिक्रमण के खिलाफ हर लडा़ई में कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर पर वृहद् आन्दोलन छेड़गी।

प्रदर्शन में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब भाजपा सरकारें उत्तराखण्ड में सत्ता में आयी, तो इन्होंने जनता का हर मामले में उत्पीड़न करके भय का माहौल पैदा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान के नियमों की उपेक्षा करके जनता का उत्पीड़न किया हैं और धामी सरकार का नौकरशाही सहित अपने मंत्रियों पर नियंत्रण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता अतिक्रमण, मंहगाई, बेरोजगारी और कुशासन से त्रस्त है। ऐसे में अब समय आ गया हैं कि एकजुट होकर धामी सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध किया जाए और इस सरकार को सबक सिखाया जाए।उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जनता नहीं जागी, तो ये प्रदेश पलायन प्रदेश रहकर बर्बाद हो जायेगा।

धरना-प्रदर्शन का संचालन सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल ने किया। धरना-प्रदर्शन में जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, सेवादल जिला मुख्य संगठक दिनेश नेगी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, आनन्द बगड्वाल, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एड. महेश चन्द्र, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष किशन लाल, जिला महामंत्री गीता महरा, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्य, महिला नगराध्यक्ष दीपा साह, सोशल मीडिया विभाग उपाध्यक्ष शरद साह आदि ने भी विचार रखे। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments