HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 04 लोग गिरफ्तार

अल्मोड़ा: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 04 लोग गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां बेस चौकी की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लोअर माल रोड के खत्याड़ी में स्थित न्यू पूर्णिमा रेस्टोरेन्ट के पास से 04 लोगों को हार—जीत की बाजी लगाकर सार्व​जनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ताश की गड्डी व 6,250 रुपये की नगदी भी बरामद की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गिरफ्तार लोगों में अल्मोड़ा निवासी मनोज कुमार, सागर सिंह, गोविन्द सिंह व देव सिंह शामिल हैं। जुए के फड़ से 01 ताश की गड्डी व 6,250 रुपये नगद बरामद किये। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम में बेस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार, कांस्टेबल मनमोहन सिंह, एचजी कुन्दन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments