HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : रात आठ से सुबह सात बजे तक रूसी बाईपास पर...

नैनीताल : रात आठ से सुबह सात बजे तक रूसी बाईपास पर यातायात बंद

नैनीताल | शहर में सीवर ट्रीटमेंट परियोजना के तहत हनुमानगढ़ी से रूसी बाईपास तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य फिर शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते अगले 20 दिनों तक रात आठ से सुबह सात बजे तक हल्द्वानी रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोग कालाढूंगी रोड व भवाली रोड से हल्द्वानी या अन्य स्थानों को जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर हनुमानगढ़ी से रूसी बाईपास तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। यह बीते दिनों बारिश के चलते रोक दिया गया था। परियोजना प्रबंधक नीरज उपाध्याय ने बताया कि हनुमानगढ़ी से रूसी तक लाइन बिछाने के लिए बुधवार रात से काम फिर शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते अगले 20 दिनों तक रात आठ से सुबह सात बजे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि रात में 8 बजे से सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments