HomeUttarakhandAlmoraपूर्व दर्जा मंत्री एवं अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता एड. केवल सती को...

पूर्व दर्जा मंत्री एवं अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता एड. केवल सती को पितृशोक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पूर्व दर्जा मंत्री एवं अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट केवल सती के पिता गौरी दत्त सती का आज 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने जिला अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार के दौरान अपराह्न करीब 2:40 बजे अंतिम सांस ली।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

एडवोकेट केवल सती के पिता के निधन की खबर लगते ही कई सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के लोग, अधिवक्ता एवं नगर के तमाम लोग हुक्का क्लब अल्मोड़ा के करीब स्थित उनके निवास स्थान मल्ला कुंजपुर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। पारिवारिक सूत्रों से​ मिली जानकारी के अनुसार स्व. गौरी दत्त सती की शवयात्रा 10 सितंबर यानी कल सुबह 10:30 बजे उनके आवास से निकलेगी और विश्वनाथ श्मशान घाट पर अंत्येष्टि की जाएगी। एडवोकेट सती के पिता के निधन पर वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश रावत, कांग्रेस जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, डीसीबी डायेरक्टर विनीत बिष्ट, महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, पत्रकार सुरेश तिवारी, पूर्व सभासद अशोक पाण्डेय समेत अनेक लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। यहां गौरतलब है कि एड. केवल सती इस बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव में अध्‍यक्ष पद के प्रत्याशी भी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments