HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : रिश्वत लेते अधिकारी और बाबू गिरफ्तार,GST पंजीकरण पर घूस मांगी

हल्द्वानी : रिश्वत लेते अधिकारी और बाबू गिरफ्तार,GST पंजीकरण पर घूस मांगी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/नैनीताल | उत्तराखंड में केन्द्र सरकार की लाभकारी योजना वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण के नाम पर घूस लेने का मामला सामने आया है। प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने राज्य कर अधिकारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर के पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि भीमताल के व्यापारी मनोज जोशी की ओर से जीएसटी में पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया लेकिन जीएसटी कार्यालय की ओर से तीन बार पंजीकरण आवेदन निरस्त कर दिया गया।

जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। विभाग की जांच में पीड़ित व्यक्ति की शिकायत सही निकली। इसके बाद रिश्वत मांग रहे डाटा इंट्री आपरेटर को पकड़ने के लिए मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे विजिलेंस की नौ सदस्यीय टीम ने हल्द्वानी रोड स्थित राज्य कर विभाग के दफ्तर में छापा मारा। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान डाटा इंट्री आपरेटर दीपक मेहता को शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मीणा के अनुसार, पूछताछ में दीपक मेहता ने बताया कि उसने राज्य कर अधिकारी उमेद सिंह के कहने पर रिश्वत ली है।

इस पर टीम ने हल्द्वानी में ऊंचापुल स्थित कृष्णा कॉलोनी गली नंबर चार निवासी राज्य कर अधिकारी उमेद सिंह के घर पर छापा मारा। घर से 1.47 लाख रुपये नकद और कई अभिलेख बरामद हुए। इनकी जांच की जा रही है। कहा कि उमेद सिंह बिष्ट को भी हिरासत में लिया है।

ट्रैप टीम में पुलिस अधीक्षक विजिलेंस प्रहलाद सिंह मीणा, प्रभारी इंस्पेक्टर भानु प्रकाश आर्य, निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक ललिता पांडे आदि रहीं। उधर निदेशक सतर्कता ने ट्रैप करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

हल्द्वानी की शैली शरण यूपी में बनेंगी जज – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments