HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर उप चुनाव में हताशा में है भाजपा: करन माहरा

बागेश्वर उप चुनाव में हताशा में है भाजपा: करन माहरा

ADVERTISEMENTS

👉 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की प्रेसवार्ता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाने का आरोप

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की पुलिस की टीम द्वारा शुक्रवार को जो धन पकड़ा गया, उसमें जबरन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाने का काम किया गया है। उस गाड़ी में पांच लोग थे, सबके पास पैसे पड़े थे और सभी के पैसे निकालकर उन्हें बदनाम करने का माहौल बनाया जा रहा है। वो काफी निंदनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि बॉबी पवार पर जिस तरह बयान दिए जा रहे हैं, वे बेहद दु:खद हैं।

यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए करन माहरा ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा इतनी हताशा में है कि मुख्यमंत्री को दो दिन यहीं रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा कांग्रेस पर लगातार परिवारवाद का आरोप लगाती है। आज यहां खुद परिवारवाद के जाल में फंसी हुई है, लेकिन मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगा। उन्होंने कहा कि बॉबी पवार के खिलाफ गलत बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बॉबी पवार बेरोजगार युवाओं के लिए लड़ रहे हैं, इसके बावाजूद उन्हें बदनाम जा रहा है।

इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी बसंत कुमार ने कहा कि चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं के लिए खाने के पैसे भी पुलिस प्रशासन नहीं रखने दे रहा है। उपचुनाव में जिले में तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। रणजीत रावत के कहा कि सरकारी कर्मचारी आज सरकार के टोल के रूप काम कर रहे हैं, लेकिन ये भूले नहीं टोल को समय पूरा होने पर उनको फेंक दिया जाता है। आज किसकी जेब में 20 से 40 हजार नहीं होते है। जबरन सभी के जेब से पेसों को इक्ट्ठा किया गया है। आज जिस तरह से सीएम यहां डेरा डाले हुए है। उससे पता चलता है की भाजपा डरी हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments