HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: लिफ्ट में फंसे पीएमएस डा. गड़कोटी, अफरा—तफरी

अल्मोड़ा: लिफ्ट में फंसे पीएमएस डा. गड़कोटी, अफरा—तफरी

ADVERTISEMENTS

👉 मेनुअली लिफ्ट उतारी, 15 मिनट बाद निकल पाए बाहर
👉 अस्पताल का ट्रांसफार्मर फुंकने से पैदा हुई मुश्किल

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एचसी गड़कोटी अस्पताल की लिफ्ट में फंस गए। जिससे कुछ देर हड़कंप सा मच गया। बमुश्किल मैनुअली लिफ्ट नीचे उतारी गई और करीब 15 मिनट बाद पीएमएस व उनके स्टाफ के लोग बाहर निकल पाए और राहत की सांस ली।

हुआ यूं कि ओपीडी में मरीजों को देखने के बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एचसी गड़कोटी लिफ्ट से उपरी मंजिल में स्थित कार्यालय में जाने के लिए स्टाफ के कुछ लोगोें के साथ लिफ्ट में चढ़े। लिफ्ट चली आधे में जाकर रुक गई। जिससे पीएमएस लिफ्ट में ही फंस गए। आनन—फानन में मैनुअली लिफ्ट को उतारने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट उतर सकी। करीब 15 मिनट लिफ्ट में फंसने के बाद ये लोग बाहर निकल पाए और उन्होंने राहत की सांस ली। पीएमएस डा. गड़कोटी ने बताया कि जैसे ही वे लिफ्ट में चढ़े तो कुछ ही पलों बाद अस्पताल में लगा ट्रांसफार्मर ​फुंक गया और जनरेटर भी प्रभावित हो गया। जिससे बिजली व्यवस्था बाधित होने से लिफ्ट फंस गईं। जिसे मैनुअली उतारा गया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर ठीक कर दिया गया हैं और जनरेटर ठीक कराया जा रहा है। जब कि विद्युत सप्लाई सही नहीं हो जाती, तब तक के लिए लिफ्ट का संचालन रोक दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments