HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी तेज

अल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी तेज

ADVERTISEMENTS

👉 आज से नामांकन पत्र वितरण शुरू, 20 फार्मों का वितरण
👉 अध्यक्ष पद के लिए 03 इच्छुक प्रत्याशियों ने लिये फार्म

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव की सर​ग​र्मी तेज हो चली है। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक आज से नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हुआ और विभिन्न पदों के लिए आज कुल 20 नामांकन फार्म वितरित हुए।

बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के मुख्य चुनाव संयोजक एडवोकेट भानु प्रकाश तिलारा ने बताया कि आज अध्यक्ष पद के लिए 03 फार्म केवल सती, जमन सिंह बिष्ट व महेश परिहार, उपाध्यक्ष के लिए 03 फार्म कुंदन सिंह लटवाल, कवींद्र पंत व दीवान सिंह लटवाल, महिला उपाध्यक्ष के लिए 02 नामांकन पत्र भावना जोशी व अमिता चौधरी, उप सचिव के लिए 03 फार्म मोहन सिंह देवली, प्रेम राम आर्या व राजा हृदयेश अंडोला और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 04 फार्म पल्ल्व गस्याल, नारायण सिंह जीना, कृष्णा गोस्वामी व दीपक सिंह नेगी ने प्राप्त किए। इनके अलावा सचिव पद के लिए दीप जोशी, संप्रेक्षक के लिए चन्दन सिंह बगडवाल, कोषाध्यक्ष के​ लिए रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष के लिए मुकेश कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए भोला शंकर जोशी ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है।
इस अनुसार चलेगा चुनाव कार्यक्रम

नामांकन फार्म वितरण: 02 सितंबर व 04 सितंबर, 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक।
नामांकन फार्म जमाही: 05 सितंबर, 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 04 बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच: 06 सितंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
नाम वापसी: 06 सितंबर, 2023 को अपराह्न 02 बजे से 04 बजे तक।
चुनावी सभा: 08 सितंबर, 2023 ​को पूर्वाह्न 11 बजे से न्यू बार भवन कलेक्ट्रेट परिसर अल्मोड़ा में।
मतदान: 11 सितंबर 2023 को सुबह 08 बजे से अपराह्न 02 बजे तक न्यू बार भवन, जजी परिसर अल्मोड़ा में।
मतगणना: 11 सितंबर 2023 को अपराह्न 03 बजे से।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments