HomeAccidentहल्द्वानी : मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे पति-पत्नी, स्कूटी के टायर...

हल्द्वानी : मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे पति-पत्नी, स्कूटी के टायर में साड़ी फंसने से महिला की मौत

हल्द्वानी समाचार | थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन जाती है, ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी में देखने को मिला है। यहां हैड़ाखान रोड पर पसोली के पास चलती स्कूटी के टायर में साड़ी फंसने से एक महिला और उसका पति 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में महिला की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मूल बहेड़ी उत्तर प्रदेश और हाल देवीपुरा चोरगलिया निवासी किशन लाल कश्यप की शादी आठ माह पहले रामपुर के हरदासपुर निवासी अनीता से हुई थी। बीते सोमवार को नवविवाहिता पति के साथ हैड़ाखान मंदिर दर्शन के लिए गई थी। देर शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों हल्द्वानी लौट रहे थे।

इस बीच पसोली के पास 20 वर्षीय अनीता की साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंस गई। साड़ी फंसने के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों खाई में जा गिरे। महिला करीब 70 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जबकि पति कुछ दूरी पर अटक गया। राहगीरों ने सड़क पर स्कूटी गिरी देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने रेस्क्यू कर पहले पति को बाहर निकाला। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे महिला को बाहर निकाला जा सका। घायल महिला को एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में पति को मामूली चोट आई है। अनीता का पति किशन चोरगलिया क्षेत्र में पेंटर का काम करता है।

प्रमोद पाठक, एसओ काठगोदाम ने बताया, पुलिस ने रेस्क्यू कर पति-पत्नी को बाहर निकाल दिया था। इसके बाद अस्पताल में भर्ती किया गया, यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

उत्तराखंड : PWD में बंपर तबादले, देखें लिस्ट- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments