HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: उद्घाटन मैच शारदा एकेडमी की टीम विजयी

अल्मोड़ा: उद्घाटन मैच शारदा एकेडमी की टीम विजयी

👉 विक्टोरिया क्लब की प्रतियोगिताओं का आगाज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा की खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हो चुका है। इसी क्रम में जिला स्तरीय इंटर स्कूल शतरंज एवं अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हुआ।

गौरतलब है कि विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा वर्ष 2008 से ही प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कराते आ रहा है। इसी क्रम में इस बार भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यहां शारदा पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष शेखर लखचौरा व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने शतरंज एवं हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच शारदा अकेडमी व स्टेडियम—बी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें शारदा एकेडमी ने 7—0 से स्टेडियम बी की टीम को हराकर विजय हासिल की।

उद्घाटन मौके पर मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष शेखर लखचौरा, विशिष्ट अतिथि प्रो. आराधना शुक्ला, धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद चंद्र जोशी, कुमाऊं संपर्क प्रमुख सुनील यादव, प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उक्त मैच के निर्णायकों में राजेंद्र कनवाल, शुभम कांडपाल एवं टेक्निकल टेबल पर अनिता पवार, मेघा अल्मिया, पायल गोस्वामी शामिल रहे। मैचों के दौरान विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, भरत टम्टा, कमलेश कनवाल, मयंक कार्की, विजय भट्ट, कमल सिंह बिष्ट, रोहित भट्ट, अतुल वर्मा, शंकर जोशी, ललित कनवाल, पवन नगरकोटी, यतार्थ साह, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, दीप चंद्र जोशी, संतोष बिष्ट समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments