HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : इस रेट पर होगी प्राइवेट हॉस्पिटल व पैथोलॉजी लैब में...

उत्तराखंड : इस रेट पर होगी प्राइवेट हॉस्पिटल व पैथोलॉजी लैब में डेंगू की जांच

ADVERTISEMENTS

देहरादून | उत्तराखंड में डेंगू के कई मरीज सामने आ रहे है, ऐसे में डेंगू की जांच के लिए रेट तय कर दिए गए है। जांच की निर्धारित दरों की रेट लिस्ट अपन-अपने चिकित्सालयों / पैथोलॉजी लैब में चस्पा करनी होगी और इसी के अनुसार ही जनमानस से डेंगू जांच शुल्क लिए जायेंगे।

वर्तमान जांच दरें –

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

1- Dengue ELISA Test 2- Dengue ELISA Test
Rs. 1100 (for NABL Lab)
Rs. 1000 (for Non NABL Lab)

2- Dengue Rapid Test

NS1 – Rs. 500
NS1+IgG+IgM combo test – Rs. 800

डॉ. संजय जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि, उत्तराखण्ड में मच्छर जनित रोग डेंगू एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित हो रहा है। उत्तराखण्ड राज्य में डेंगू रोग को Notifiable Disease घोषित करने की अधिसूचना ‘उत्तराखण्ड महामारी (मलेरिया एवं डेंगू ) विनिमय 2019’ दिनांक 27 सितम्बर 2019 को जारी की जा चुकी है।

दिनांक 25.08.2023 को अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में जनपद देहरादून के समस्त पैथोलॉजिस्ट के साथ डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम से सम्बंधित बैठक में सर्वसम्मति से डेंगू जांच दरें निर्धारित किये जाने सम्बंधी सहमति प्राप्त हुई है।

अतः आपसे अनुरोध है कि डेंगू रोग के कार्ड एवं एलाइजा आदि की जांच जनहित में निम्नानुसार दरों पर समस्त प्रयोगशालाओं / चिकित्सालयों में किये जाने का कष्ट करें तथा कृत कार्यवाही एंव डेंगू केसों की प्रतिदिन की सूचना अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के आईडीएसपी प्रकोष्ठ की ई-मेल idspdehradun@gmail.com पर प्रतिदिन उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि डेंगू रेपिड जांच एंव एलाइजा ( ELISA ) जांच की निर्धारित दरों की रेट लिस्ट अपन-अपने चिकित्सालयों / पैथोलॉजी लैब में चस्पा करेंगें एवं इसी के अनुसार ही जनमानस से डेंगू जांच शुल्क लेंगें।

उत्तराखंड : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट सख्त, दिया अंतिम मौका – Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments