HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पालिकाध्यक्ष, पूर्व प्रमुख समेत तमाम लोग भाजपा में शामिल

बागेश्वर: पालिकाध्यक्ष, पूर्व प्रमुख समेत तमाम लोग भाजपा में शामिल

ADVERTISEMENTS

👉 विधानसभा उप निर्वाचन के चलते पाला बदली का सिलसिला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के चलते यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की पाला बदली का सिलसिला तेज हो चला है।आज भाजपा में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व प्रमुख रेखा खेतवाल, वरिष्ठ व्यवसायी रमेश पांडेय, आनंद दानू, योगेश धपोला, किशन नगरकोटी सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिससे चलते भाजपा में जश्न का माहौल है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री का बागेश्वर दौरान बारिश के कारण स्थगित हो गया। लेकिन प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा व सांसद अजय टम्टा की मौजूदगी में आज बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बागेश्वर नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल के साथ सैकड़ो समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

चंदा मामा बस एक टूर के.. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने दे दिया दुनिया को संदेश

वहीं इस कार्यक्रम के लिए जहां सीएम धामी को यहां पहुंचना था लेकिन मौसम की खराबी के चलते वो नही आ पाए। वर्चुवली उन्होंने यहां मौजूद सदस्यों को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, घनश्याम जोशी, संजय परिहार, रमेश तिवारी, राम सिंह कोरंगा, गोविंद दानू दीपा आर्या, पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास, गौरव दास, मनोज ओली आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिव सिंह बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments