HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी कल अल्मोड़ा के सोमेश्वर पहुंचेंगे

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी कल अल्मोड़ा के सोमेश्वर पहुंचेंगे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानी 23 ​अगस्त को अल्मोड़ा जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे सोमनाथ ग्राउंड सोमेश्वर पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद भ्रमण के तहत 23 अगस्त 2023 (बुधवार) को जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से हैलीकाप्टर से सुबह 9ः45 बजे से प्रस्थान करेंगे और 10ः45 बजे सोमनाथ ग्राउण्ड, सोमेश्वर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया सोमेश्वर पहुंच कर मुख्यमंत्री आपदा राहत कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों/परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम 11:15 बजे कार से बागेश्वर के लिये प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 01ः45 बजे बागेश्वर से प्रस्थान कर 2ः30 बजे सोमनाथ ग्राउण्ड सोमेश्वर पहुंचेंगे, जहां से 2ः40 बजे देहरादून के लिये प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments