उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं दो भर्ती परीक्षाएं

0
UKPSC : वन आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अपडेट

UKPSC Exam Update | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इनमें से एक भर्ती तो मौसम की वजह से रोकी गई है जबकि दूसरी भर्ती हाईकोर्ट में दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित होने के चलते रोकी गई है।


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पिछले दिनों ज्यादा गर्मी और आर्द्रता के कारण अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आई थीं। लिहाजा, 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी रायपुर देहरादून में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

अब इस परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा में पास हुए सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन सितंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। इसकी सूचना अलग से जारी होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा अक्तूबर में कराई जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम भी अलग से जारी किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा की नई तिथियां जारी

उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा के तहत आयोग की मुख्य परीक्षा 23 अगस्त से होनी थी। इस बीच हाईकोर्ट में दायर याचिका पर न्यायालय ने निर्णय आरक्षित रखा है। हाईकोर्ट के आदेश आने तक यह परीक्षा स्थगित की गई है। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद उसी क्रम में मुख्य परीक्षा की नई तिथियां जारी की जाएंगी।

IAS Interview Questions : दिमाग चकरा जायेगा ऐसे सवालों पर !

ADVERTISEMENTS