अग्निवीर वायु भर्ती में शामिल होने का एक और मौका, बढ़ाई गई आवेदन तिथि

0
अग्निवीर वायु भर्ती में शामिल होने का एक और मौका, बढ़ाई गई आवेदन तिथि
Indian Air Force

Airforce Agniveer Vayu Intake Recruitment 2023 | भारतीय वायु सेना में अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाई गई है।


ADVERTISEMENTS

कमान अधिकारी विंग कमांडर अभिषेक सिंह ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) की अधिकारिक वेबसाईट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जन्म तिथि 27 जून 2003 से 27 दिसम्बर 2006 तक के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

अभिषेक सिंह ने बताया कि 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को सभी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूर होने चाहिए।

आवेदन शुल्क

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर (Indian Airforce Agniveer) वायु भर्ती 2023 में सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 250 रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, सीएएसबी, पीईटी, पीएमटी, एडॉप्टैबिलिटी टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद किया जाएगा।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Airforce Official WebsiteClick Here

IAS Interview Questions : दिमाग चकरा जायेगा ऐसे सवालों पर !

ADVERTISEMENTS