HomeNationalविमल भैया कहकर बुलाया और फिर पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर...

विमल भैया कहकर बुलाया और फिर पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी

Journalist Murder | बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार सुबह पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुबह करीब साढ़े 5 बजे पत्रकार के घर पर चार की संख्या में अपराधी आए। बदमाशों ने गेट के बाहर से विमल भैया कहकर आवाज लगाई। जैसे ही उन्होंने गेट खोला, अपराधियों ने सीने में गोली मार दी।

पत्रकार विमल यादव वहीं गिर गए। खून से लथपथ पत्रकार पर उनकी पत्नी की नजर पड़ी। इधर गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण जुटने लगे तो सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रानीगंज सीएचसी में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर साधु आश्रम वार्ड संख्या 5 की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों से इसे देखने को कहा है। जल्द एक्शन भी दिखेगा।

मृतक की पत्नी पूनम देवी ने कहा कि विमल के भाई गप्पू यादव सरपंच थे। उनकी भी पांच साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी मामले में अगले सोमवार को गवाही होनी थी। वो इसमें मुख्य गवाह थे।

अपराधियों ने विमल भैया कहकर आवाज दी थी

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह उनके दरवाजे पर कुछ लोग विमल भैया-विमल भैया आवाज दे रहे थे। जैसे विमल दरवाजा खोल कर बाहर आएं, अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

घटना की सूचना पर मौके पर अररिया एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर और एसडीपीओ राम पुकार सिंह समेत रानीगंज थाना की पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

पुराना विवाद है, जांच की जा रही-एसपी

एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि चार अपराधी थे, सीने पर दाएं साइड में एक गोली मारी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। एफएसएल की टीम बुलाई गई है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव अस्पताल में भेजा गया है। पुराना विवाद है जिस पर जांच की जा रही है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अब अदालतों में छेड़छाड़-वेश्या जैसे शब्दों का नहीं होगा इस्तेमाल- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments