HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर उप चुनाव में चंपावत का रिकार्ड तोड़ेगी भाजपा: महेंद्र भट्ट

बागेश्वर उप चुनाव में चंपावत का रिकार्ड तोड़ेगी भाजपा: महेंद्र भट्ट

👉🏻 गरुड़ में कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उप चुनाव में चंपावत उप चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ेगी। भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के जोश व उत्साह से विरोधी दलों के कार्यकर्ता हताश हो गए है।

श्री भट्ट गरुड़ रामलीला मैदान में बूथ, न्याय पंचायत, शक्तिकेन्द्र व मंडल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक चन्दन राम दास द्वारा अभूतपूर्व कार्य इस क्षेत्र में किये गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी तो है ही, अब प्रत्याशी विहीन पार्टी भी हो गई है। स्थिति ये है कि कल पार्टी में शामिल व्यक्ति को टिकट देकर चुनाव लड़ाना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव—गांव पहुंचाने की अपील की। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा संगठन मजबूत है। इसी मजबूती के दम पर चार बार लगातार हम विजयी हुए है। इस उपचुनाव में भी भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे। सभा को प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, विरेन्द्र सिंह बर्दिया, अनिल शाही, रंजीत दास, बसंती देवी, शिव सिंह बिष्ट आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल राणा व संचालन घनश्याम जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments