HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बड़े बेटे से मिलने गए थे बुजुर्ग दंपति, चोरों ने...

हल्द्वानी : बड़े बेटे से मिलने गए थे बुजुर्ग दंपति, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी | शहर में चोरों का आतंक थमने नाम नहीं ले रहा। अब चोरों ने टीपीनगर चौकी क्षेत्र में डहरिया स्थित बंद घर से लाखों के जेवरात-नगदी चुरा ली। बुजुर्ग दपंति अपने छोटे बेटे के साथ गुरुग्राम में बड़े बेटे से मिलने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

डहरिया की मित्र विहार कॉलोनी निवासी मितुल बिनवाल ने कहा बीती 30 जुलाई को उनके पिता मोहन चंद्र बिनवाल, मां व छोटा भाई उसने मिलने गुरुग्राम आए थे। कहा उनके पिता रोजाना सीसीटीवी से घर की निगरानी करते थे। शुक्रवार सुबह जब सीसीटीवी बंद मिला तो उन्होंने पड़ोसी को घर देखने के लिए भेजा। पता चला उनके बाथरूम में लगा एग्जॉस्ट फैन उखाड़ा हुआ है। उन्होंने अपने रिश्तेदार पार्षद रवि जोशी को इसकी सूचना दी। जोशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो अलमारी से करीब 40-50 हजार नगद और 8 लाख रुपये के जेवर गायब थे।

सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी ने बताया कि, मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments