HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: प्रदेश सरकार का कांग्रेस ने पुतला फूंका

बागेश्वर: प्रदेश सरकार का कांग्रेस ने पुतला फूंका

👉 बिगड़ती कानून व्यवस्था व महिला अपराधों में इजाफे से गुस्सा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर व महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी बेलगाम होने का आरोप लगाया। विरोध में प्रदेश सरकार के पुतले का दहन किया।

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदेश सकरार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। सरकार के नाक के नीचे महिलाओं की निर्मम हत्या हो रही है, लेकिन दोषियों को सजा तक नहीं मिल रही है। इससे उनके हौसले बुलंद हैं। हरिद्वार जिले में भाजपा नेता ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद भी कोई कार्रवाई उसके खिलाफ नहीं हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि बेलगाम हो गए हैं। उनका कार्यकर्ताओं पर कोई अंकुश नहीं है। बकायदा गलत काम करने वालों को शह दी जा रही है। उन्होंने सरकार से घटनाओं पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद प्रदेश सरकार के पुतले का दहन किया। इस मौके पर रंजीन दास, कवि जोशी, महेश पंत, किशन गिरी, ललित गोस्वामी, राजेंद्र परिहार, मुन्ना पांडे, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments