HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कांडा में नर्सिंग कॉलेज की स्वीकृति से दौड़ी खुशी की लहर

बागेश्वर: कांडा में नर्सिंग कॉलेज की स्वीकृति से दौड़ी खुशी की लहर

👉 प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री का जताया आभार

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कांडा में नर्सिंग कॉलेज को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति दे दी है। ससोला में कॉलेज का निर्माण होगा। क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरित किया। प्रदेश सरकार व क्षेत्रीय विधायक के प्रति आभार जताया है।

गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता कांडा पड़ाव में एकत्रित हुए। यहां प्रदेश सरकार द्वारा मिली सौगात पर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समस्य से कॉलेज की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री धामी ने उनकी मुराद पूरी कर दी है। कॉलेज बनने से यहां की बेटियां मेडिकल के क्षेत्र में आगे बढ़ेगी। जिस कोर्स के लिए लोगों को हल्द्वानी आदि जाना पड़ता था अब नहीं जाना पड़ेगा। खुशी में झूमे कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण किया। भाजपा सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदेश सरकार, विद्यायक गड़िया व पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल का आभार जताया। इस मौके पर हीरा सिंह कर्ष्याल, दरपान सिंह धपोला, जीतेंद्र वर्मा, आनंद धपोला, हयात धपोला, मनीष कांडपाल, जगदीश पिलख्वाल, गुड़िया साह, प्रेमा साह, भवानी लाल साह, विनय कर्म्याल, जानकी साह व निर्मल साह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments