HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: नवागंतुक एसपी का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

बागेश्वर: नवागंतुक एसपी का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS

👉 व्यापारियों ने समस्याओं की तरफ भी खींचा ध्यान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगर व्यापार मंडल ने नवनियुक्ति पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रह्लाद कोंडे का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

बागेश्वर में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोण्डे का नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापार संघ के पदाधिकारियों के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। शिष्टमंडल ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिले में लगातार बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर सख्ती से रोक लगाने का अनुरोध किया। साथ ही नगर की यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए सुझाव दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि नशे का धंधा कर युवाओं का भविष्य चौपट करने वालों पर पुलिस कड़ा प्रहार करेगी। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हेम जोशी, सचिव पुस्कर किरमोलिया, सह सचिव राहुल साह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments