शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की अहाना बर्थवाल चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम
रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा की ओर से हुआ आयोजन
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। राम कृष्ण कुटीर अल्मोड़ा द्वारा स्वामी विवेकानंद की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की अहाना बर्थवाल ने जूनियर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनयर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में स्कूल की खुशबू फर्स्वाण को तीसरा स्थान मिला है।
ADVERTISEMENTS
इस प्रतियोगिता में रितिका टम्टा, कृतिका पांडे, देवाशीष साह, सृष्टि शाह, यक्षिता जीना, मैत्रीया पांडे आदि ने प्रतिभाग किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रतियोगिता में सम्मलित हुए थे। प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने बच्चों की उपलब्धि पर हर्श जताया है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।