HomeUttarakhandUdham Singh Nagarक्विज प्रतियोगिता में रूदपुर के छात्र मयंक और अभिजीत ने लहराया परचम

क्विज प्रतियोगिता में रूदपुर के छात्र मयंक और अभिजीत ने लहराया परचम

रूदपुर | भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज 2023 में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रूदपुर विकासखंड सितारगंज ने परचम लहराया है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज 2023 प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रूदपुर विकासखंड सितारगंज जिला उधम सिंह नगर के कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्र मयंक विश्वास एवं अभिजीत विश्वास ने देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, पीटीए अध्यक्ष दिनेश बाला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्य शिक्षा अधिकारी आर सी आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा डी एस राजपूत एवं खंड शिक्षा अधिकारी तरुण पंत ने भी दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए बधाई दी गई। अब यह बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अगस्त माह के द्वितीय सप्ताह में दिल्ली में आयोजित राष्ट्र स्तरीय क्विज में प्रतिभाग करेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments