चम्पावत जिले में भी कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

0
चम्पावत जिले में भी कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

चम्पावत समाचार | भारी बारिश के अलर्ट के चलते चमोली और बागेश्वर के बाद अब चम्पावत जिले के स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी है।


ADVERTISEMENTS

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी जिलाधिकारी/अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत हेमन्त कुमार वर्मा ने 26 जुलाई (दिन बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Whatsapp Group Join Now CLICK NOW
उत्तराखंड मौसम अपडेट : कल चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट CLICK NOW
ADVERTISEMENTS