उत्तराखंड मौसम अपडेट | मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 29 जुलाई तक मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। कल 26 जुलाई को प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं चमोली के जिलाधिकारी ने कल बुधवार को जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। पूरी खबर – Click Now

कल चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक कल 26 जुलाई को चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। जबकि उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, हरिद्वार जिलों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया।
वहीं 27 और 29 जुलाई को उत्तराखंड के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 जुलाई को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
| Whatsapp Group Join Now CLICK NOW |


