HomeUttarakhandBageshwarकल बागेश्वर जिले में भी बंद रहेंगे स्कूल

कल बागेश्वर जिले में भी बंद रहेंगे स्कूल

बागेश्वर समाचार | चमोली जिले के बाद बागेश्वर जिले में भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने भारी बारिश की चेतावनी के बाद कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 26 जुलाई को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल बुधवार को जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलाधिकारी बागेश्वर के जारी आदेश में कहा गया है कि, मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 जुलाई 2023 को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत कल 26 जुलाई दिन बुधवार को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 26 जुलाई को अवकाश घोषित किया जाता हैं। नीचे देखें आदेश…

Whatsapp Group Join Now CLICK NOW
उत्तराखंड मौसम अपडेट : कल चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट CLICK NOW
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments