HomeUttarakhandAlmoraपनुवानौला : सवारियों को ले जा रहे प्राइवेट वाहन, कार्रवाई की मांग

पनुवानौला : सवारियों को ले जा रहे प्राइवेट वाहन, कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS

📌 टैक्सी संचालकों में रोष, आरटीओ से की शिकायत

सीएनई रिपोर्टर। पनुवानौला क्षेत्र में प्राइवेट नंबर वाले चौपहिया वाहनों से यात्रियों का परिवहन किए जाने से तमाम टैक्सी संचालकों में रोष व्याप्त है। पनुवानौला जागेश्वर टैक्सी मालिक चालक समिति की ओर से आरटीओ अल्मोड़ा को इस विषय में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्राइवेट वाहनों को यात्रियों को परिवहन किए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई है।

सम्भागीय परिवहन अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पनुवानौला क्षेत्र में लगभग 30-40 टैक्सी वाहनों का संचालन किया जाता है। गरीब, बेरोजगार युवाओं द्वारा यह टैक्सी क्षेत्रीय जनता के हित में उचित यात्री दरों पर चलाई जाती है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र में ही प्रत्येक दिवस प्राइवेट नंबर वाले वाहनों में सवारियां भरी जा रही है। इनके द्वारा समय-असमय अनुचित दरों पर यात्रियों का परिवहन किया जाता है। जिस कारण क्षेत्र के गरीब व बेरोजगारों का रोजगार छिन र हा है। हालत यह है कि रोजगार प्रभावित होने से टैक्सी चालकों के समक्ष वाहन में डीजल, पेट्रोल आदि डलवाने के पैसे तक नहीं बच पाते हैं। उन्होंने आरटीओ से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन में आग्रह किया है कि समस्या का अतिशीघ्र समाधान किया जाये। ध्यान रखा जाये कि टैक्सी चालकों व मालिकों को हड़ताल, धरना-प्रदर्शन जैसे कदम नहीं उठाने पड़ें। ज्ञापन की प्रतिलिपि थानाध्यक्ष दन्या को भी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में नारायण सिंह, बसंत कुमार, नीरज सिंह रावत, विनोद वर्मा, नंदन सिंह, पूरन चंद्र आदि तमाम टैक्सी चालक शामिल रहे।

नैनीताल : शत्रु संपत्ति पर बने 134 मकानों पर गरजीं JCB, मौके पर अफसर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments