HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पेंशन योजना की बेहतर सुविधा को परेशान पेंशनर

अल्मोड़ा: पेंशन योजना की बेहतर सुविधा को परेशान पेंशनर

ADVERTISEMENTS

👉 पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन अल्मोड़ा ने सीएम से लगाई गुहार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन अल्मोड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिलाधिकारी के माध्यम से चार सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया है। जिसमें बार—बार गुहार के बावजूद राज्य स्वास्थ्य योजना स्वीकार नहीं करने वाले पेंशनरों के लिए वर्ष 2006 से पूर्व की स्वास्थ्य व्यवस्था लागू नहीं करने पर सख्त ऐतराज जताया गया है। इसे अविलंब लागू करने की मांग की गई है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मिला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य सरकार ने 01 जनवरी 2021 से पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य की गोल्डन कार्ड योजना लागू की थी और इसके बाद पेंशन से धनराशि की कटौती कर दी गई।जब इलाज की सुविधा नहीं मिलने पर उच्च न्यायालय के आदेश पर कटौती बंद कर विकल्प भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई, जिसकी प्रक्रिया वर्तमान में बंद कर दी गई है। पेंशनरों ने कहा है कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया था कि जो पेंशनर्स राज्य स्वास्थ्य योजना को स्वीकार नहीं करेंगे, उनके लिए वर्ष 2006 से पूर्व की व्यवस्था लागू की जाएगी, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी यह व्यवस्था लागू नहीं हुई। इससे पेंशनर्स काफी परेशान हैं।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से राज्य स्वास्थ्य योजना को स्वीकार नहीं करने वाले पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य प्राधिकरण की विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2006 की व्यवस्था लागू करने का शासनादेश अविलंब जारी करने की मांग की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य योजना को अपनाने अथवा नहीं अपनाने के विकल्प भरने की व्यवस्था को पुनः बहाल करने, 1 जनवरी 2021 से काटी गई काटी गई धनराशि शीघ्र वापस करने, राज्य स्वास्थ्य योजना को राजकीय चिकित्सालयों के साथ ही सभी प्राईवेट अस्पतालों में ओपीडी सुविधा के साथ लागू करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, महासचिव चन्द्रमणि भट्ट, मोहन चन्द काण्डपाल शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments