HomeUttarakhandAlmoraहादसे से हर कोई स्तब्ध, राजनीति करने से बाज आयें विपक्षी दल...

हादसे से हर कोई स्तब्ध, राजनीति करने से बाज आयें विपक्षी दल : लीला बोरा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

चमोली में करंट फैलने से 17 लोगों की हुई मौत पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि चमोली में 17 लोगों की जान चली गई। निश्चित रूप से यह एक अत्यंत दर्दनाक हादसा है। जिसमें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा जांच के आदेश कर दिए गए हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि इतने दु:खद पल पर विपक्षी दलों को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

भाजपा महिला जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने यहां जारी बयान में कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है। इसमें निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। वह भगवान से प्रार्थना करती हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले। साथ ही वह शोक संतप्त परिवार वालों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त करती हैं। ईश्वर से उनकी प्रार्थना है वह उन्हें यह दु:ख सहन करने की ताकत दे।

लीला बोरा ने कि केंद्र व प्रदेश सरकार मृतकों के परिवार वालों के साथ है। ऐसे वक्त पर जो विपक्षी पार्टियां राजनीति कर रही हैं वह कृत्य अत्यंत निंदनीय है। ऐसे समय में राजनीति करना बेहद गलत है। दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की वह कामना करती हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments