HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बगैर सत्यापन रह रहे बाहरी राज्यों से आए 16 किराएदार...

अल्मोड़ा : बगैर सत्यापन रह रहे बाहरी राज्यों से आए 16 किराएदार गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

📌 मकान मालिकों पर भारी चालान

CNE REPORTER Almora. बगैर पुलिस सत्यापन कराये किरायेदारों को रखना 02 मकान मालिकों को बहुत भारी पड़ा है। जहां मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही हुई है। वहीं, गैर राज्यों से आए 16 किराएदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं। बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों व अन्य का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जा रहा है।

बगैर सत्यापन रह रहे 16 किराएदार गिरफ्तार
सांकेतिक फोटो

थानाध्यक्ष का अभियान, किराएदार गिरफ्तार

इसी क्रम में गत दिवस थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र सेराघाट में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान गैर राज्य के 16 व्यक्ति बिना पुलिस सत्यापन के रहते हुए पाये गये। जिस पर धौलछीना पुलिस द्वारा सभी 16 व्यक्तियों को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही उक्त व्यक्तियों को बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखने पर संबंधित 02 मकान मालिकों पर पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार रुपये के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी।

मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई

इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक किया गया। बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी दी गई।

यहां देखें गिरफ्तार व्यक्तियों की सूची –

सलीम निवासी शीशगढ़, जनपद बरेली, यूपी

अबरार निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी

फिरोज निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी

मौ. माजिद निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी

साहिद निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी

जुल्फिकार निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी

वकील अहमद निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी

वसीम निवासी किच्छा

समीर निवासी निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी

आलम निवासी निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी

मौ. साहिल निवासी किच्छा

शोएब निवासी निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी

रतन किशोर निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी

राजेश निवासी, शीशगढ़, जनपद बरेली, यूपी

अरूण निवासी बहेड़ी, जनपद बरेली, यूपी

अभिषेक निवासी चचेट, जनपद बरेली, यूपी

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments