CNE DESK/टनकपुर में हुए एक घटनाक्रम में जरा सी कहासुनी के बाद बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उसने पहले पिता को बुरी तरह पीटा। फिर उन पर गर्म पानी डाल दिया। इस मामले में पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड संख्या पांच निवासी 18 वर्षीय युवक ने मामूली कहासुनी के बाद 40 वर्षीय पिता को बुरी तरह पीट दिया। विरोध करने पर गुस्साए बेटे ने पिता के शरीर में उबल रहा गर्म पानी डाल दिया। इससे पिता बुरी तरह से झुलस गया। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि घायल पिता ने बेटे के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद बेटे पर धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।